फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 06 Aug 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 21मृतक विकास की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी बाईपास के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क दुघर्टना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। नारनौल के मोहल्ला कोलियान निवासी हरदयाल ने बताया कि उसका 24 वर्षीय लड़का विकास अपने दोस्त राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी से दवाई लेने के बाद नेशनल हाइवे नंबर-11 से नारनौल आ रहे थे। जब वे बाइपास पर रोहताश कॉलेज के नजदीक पहुंचे तो गलत दिशा में बाइक चलाते हुए तीन लड़के आए और उसके लड़के की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही उसका लड़का विकास तथा पीछे बैठा राकेश सड़क पर गिर गए। वहीं हादसे के बाद तीनों युवक बाइक सहित वहां से भाग गए। विकास तथा पीछे बैठे राकेश को काफी चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अटेली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालात के चलते उनको रेफर कर दिया। जहां से दोनों को पीजीआईएमएस रोहतक लेकर गए। रोहतक में उपचार के दौरान विकास ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें