फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में सबसे अधिक 26 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
नारनौल में बंद किया गया सदर थाना। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले में शनिवार को एक दिन में सबसे अधिक 26 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 237 हो गई है। वहीं शनिवार को 11 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया है। जिले में अब तक कुल 164 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 74 केस अभी भी एक्टिव हैं। वहीं दो मामले गुरुग्राम से होने के कारण महेंद्रगढ़ जिले में नहीं जोड़े गए हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में शनिवार को 26 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। संबंधित पीएचसी व सीएचसी की टीमों ने इनकी ट्रैवल हिस्ट्री व अन्य जानकारी ली है और कंटेनमेंट जोन बनाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। लोगों की स्क्रिनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को सात मोबाइल टीमों ने 371 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 344 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 27 जून तक 73213 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43415 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6504 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 200 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
जानकारी के अनुसार नारनौल के रामनगर कॉलोनी में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोग विदेश से आए एमबीबीएस छात्र के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इसमें लड़के की ताई, माता-पिता व पांच किरायेदार हैं। सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी डॉ. जगमोहन ने बताया कि इनके संपर्क में आने वाले लोगों का ब्योरा ले लिया गया है। रामनगर में कंटेनमेंट जोन बना रखा है। यहां पर 14 लोगों सैंपलिंग करवाई जाएगी। खेडा व डोहर कला में संक्रमित मरीज गुरुग्राम से आया है। इसके अलावा धौलेड़ा, नायन, दौखेरा व नांगल चौधरी में मिले संक्रमित केस पहले से आए लोगों के कारण संक्रमित हैं। नए 26 संक्रमित केसों में चार मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है।
विज्ञापन

भांजे की हत्यारोपी महिला भी संक्रमित, थाना बंद, चौकियों में हुआ काम
दुबलाना निवासी एक महिला को भांजे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को झज्जर शिफ्ट किया गया है। वहीं सुरक्षा कारणों के चलते कामकाज को बंद करके दवा का छिड़काव किया गया है। सदर थाने का काम गहली चौकी व फैजाबाद चौकी में शिफ्ट कर दिया गया है। ड्यूटी पर तैनान पुलिस कर्मचारियों एकांतवास में रहेंगे। पुरानी पुलिस चौकी में दवा का छिड़काव किया गया है। वहां पर भी कर्मचारियों को एकांतवास में रहने के लिए कहा गया है। वहीं छोटा बड़ा तालाब के पास मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसको पुलिस ने पटीकरा आयुर्वेद कॉलेज में भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
धोलेड़ा -1
बापड़ोली -1
नायन -1
घाटासेर -1
दौखेरा -1
नांगल चौधरी -1
रामनगर नारनौल -8
मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल -1
सराय -1
दुबलाना -1
खेड़ी -1
सतनाली -1
जड़वा -1
डिगरोता -1
मालड़ा -1
भुरजट -1
उच्चत-1
खेड़ा -1 और बवाना में एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें