जिले में आज 28 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 239 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 151 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। आज मामलों में 12 नारनौल एरिया के है। इसमें 8 केस राम नगर के है, एक युवक विदेश से आया था। इसी के संक्रमण में आने से अन्य संक्रमित हुए है। उन्होंने बताया कि आज 7 मोबाइल टीमों ने 389 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 26 जून तक 72842 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 43071 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 6400 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 243 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।