फोटो नंबर-18अग्रवाल सभा में भागवत कथा का श्रवण करते लोग। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। अग्रवाल सभा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने बताया कि भागवत कथा का श्रवण भी मनुष्य के लिए सहज नहीं है और यह भी तब सुनने को मिलती है। जब प्रभु की कृपा होती है।
उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है। स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने कथा में विदुर प्रसंग में बताया कि भगवान श्रीकृष्ण विदुर के घर पर जाते हैं। उन्हें ज्ञान और मोक्ष के बारे में उपदेश देते हैं। इस प्रसंग में भगवान श्रीकृष्ण विदुर को बताते हैं कि जीवन का सच्चा उद्देश्य भगवान की भक्ति और उनके चरणों में समर्पण करना है। कथा के दौरान सर्वप्रथम मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता व सुधा गुप्ता को परिवार सहित विधिविधान से पूजन करवाया।