फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध तरीके से शराब बेचते एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महाबीर चौकी पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद अपनी दुकान पर अवैध रूप से शराब रखकर बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन पुत्र रोशन लाल निवासी नारनौल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 48 बोतल देसी शराब और 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने अवैध रूप से शराब बेचने और रखने वालों के खिलाफ पहले ही अभियान चलाया हुआ है। एसपी ने सभी एसएचओ, सीआईए इंचार्ज व चौकी इंचार्ज को सख्त हिदायत दी कि जिले में किसी प्रकार का अवैध कारोबार सहन नहीं किया जाएगा। अभियान के तहत नारनौल पुलिस ने आज अवैध रूप से शराब रखकर बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महाबीर चौकी पुलिस ने दोपहर के बाद महाबीर चौक के नजदीक से एक दुकान पर अवैध रूप से शराब रखकर बेचते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 7 पेटी शराब बरामद हुई है। इसमें करीब 4 पेटी देसी और 3 पेटी अंग्रेजी शराब की हैं। महाबीर चौकी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महाबीर चौक पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर महाबीर चौकी इंचार्ज ने तुरंत एक टीम को रेड करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस टीम ने महाबीर चौक के नजदीक से अवैध रूप से शराब बेचते हुए सचिन निवासी नारनौल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 48 बोतल देसी और 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध रुप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त करके आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें