फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना में एएनएम बिमला को लगा पहला टीका

विज्ञापन
कनीना उपनागरिक अस्पताल में कोविड-19 का टीका लगाते चिकित्सक। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। कनीना खंड में शनिवार से कोविड-19 के टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। शनिवार को उप नागरिक अस्पताल परिसर में 55 लोगों को कोविड-19 के बचाव के लिए टीका लगाया गया है। जिनमें स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन इंचार्ज एलएचवी कविता कुमारी ने बताया कि नारनौल से कनीना अस्पताल में 550 डोज भेजी गई है। इसके तहत प्रतिदिन करीब 100 लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया है। शनिवार को टीकाकरण का कार्य दोपहर करीब 12 बजे शुरू होने की वजह से पहले दिन केवल 55 लोगों को ही टीका लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि टीका लगाने के लिए सप्ताह में 4 दिन निर्धारित किए गए है। जिसके तहत टीम के सदस्यों के द्वारा सोमवार, मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार को ही टीका लगाया जाएगा। अस्पताल परिसर में पहली वैक्सीन एएनएम बिमला यादव को लगाई है। जिन्हें एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों ने उचित दूरी का विशेष ध्यान रखा। इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई भी परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण अभियान के लिए एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र, एआई पवन कुमार, गार्ड अनिल कुमार, एमपीएचडब्ल्यू आशा लता, फार्मेसिस्ट सत्येंद्र यादव, नर्सिंग ऑफिसर आशा यादव, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. दीपांशु शर्मा, नर्सींग ऑफिसर रूपेश, एमपीएचडब्ल्यू राजबीर सिंह, पवन कुमार, राजेश कुमार, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सरोज तंवर सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें