फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने गांव नायन में हुई युवक की हत्या के एक आरोपी कालबा निवासी देशराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है जहां उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

गांव नायन निवासी कृष्ण ने एफआईआर में बताया कि 21 अप्रैल को उनके परिवार में एक बेटी की शादी थी। बरात के स्वागत के दौरान नांगल चौधरी की ओर से आई कैंपर गाड़ियों ने उनके भतीजे यादराम को टक्कर मार दी।
इसके बाद गाड़ियों से उतरे हथियारबंद लोगों ने यादराम और अन्य पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोपियों ने हथियार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर चोटों और वाहन से कुचले जाने के कारण यादराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने नामजद व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के एक साथी के साथ आरोपियों की पुरानी रंजिश थी जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस की टीमें अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें