मंडी अटेली। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में आयोजित यादव महासभा की बैठक में यादव धर्मशाला बनाने के लिए उपयुक्त जमीन तलाशने के लिए कमेटी का गठन के अलावा दो अन्य समिति भी गठित की गई। महासभा के सचिव सतीश कुमार ने बताया कि अटेली क्षेत्र में कोई भी सार्वजनिक बड़ी धर्मशाला नहीं होने पर लोगों को निजी समारोह स्थलों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए अटेली क्षेत्र में यादव धर्मशाला बनाने का उद्देश्य महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी की तर्ज पर एक बड़ा भवन बना कर क्षेत्र के लोगों को एक सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि महासभा की बैठक हर माह के अंतिम शनिवार को आयोजित होगी। संवाद