फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शराब ठेके में आग लगाने के मामले में एक आरोपी काबू

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। पेट्रोल डालकर ठेका में आग लगाने के मामले में निजामपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पांचनौता निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शिकायतकर्ता पवेरा निवासी विजय सिंह ने थाना निजामपुर में दी शिकायत में बताया कि बायल बॉर्डर पर ठेका उसकी देखरेख में चल रहा है। इस पर बायल निवासी दशरथ को बतौर सेल्समैन रखा हुआ है। 13/14 नवंबर की रात को समय करीब 11.15 पीएम पर ठेके पर एक बाइक पर तीन लड़के आए और ठेका के बाहर से पेट्रोल डालकर पाॅलीथिन पर्दों को आग लगा दी। जब आग की लपटे अंदर गई तो अंदर सो रहा सेल्समैन किसी तरह दरवाजा खोलकर अपनी जान बचाकर बाहर निकला।
दशरथ ने शिकायतकर्ता को फोन करके बताया कि ठेके के बाहर पर्दों को किसी ने दोनों तरफ आग लगा दी है। जब वह मौके पर पहुंचा तो ठेके के अंदर कुछ शराब पेटी जलकर राख हो चुकी थी और पर्दे पूरी तरह से जल चुके थे। शिकायत में उसने बताया कि पांचनौता निवासी नरेंद्र ने फोन पर कहा कि उसके आदमी ठेके पर जाएंगे कमीशन करवा देना और हमें महीने के 30 हजार पहुंचा देना, मना करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें