फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु

Fri, 11 Jul 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06सावन के पहले दिन छोटा तालाब ​शिव मंदिर में जला​भिषेक व ​शिव पूजन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। सावन के पहले दिन शुक्रवार को सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

सुबह से ही रिमझिम बारिश की फुहारों के साथ सावन का आगमन हुआ। सावन के पहले दिन लोग सुबह जल्दी उठे और स्नान आदि करके शिवालयों में पहुंचे।
लोगों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर जलाभिषेक किया। वैसे तो भगवान भोलेनाथ सदा ही अपने भक्तों से प्रसन्न रहते हैं, परंतु सावन में इनकी भक्ति का विशेष महत्व रहता है। जो भी भक्त इस माह में मन से शिव की पूजा करता है, उसे मनोवांछित फल प्राप्त होता हैं। सावन के पहले दिन वैसे तो शहर के सभी शिवालयों में लोग जलाभिषेक करते नजर आए, लेकिन इनमें प्राचीन मोड़ावाला मंदिर व छोटा बड़ा तालाब पर सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के प्राचीन मोड़ावाला मंदिर में आचार्य शशिकांत ने बताया कि मोड़ावाला मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है और सावन में रोजाना भारी संख्या में लोग भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। वहीं छोटा तालाब शिव मंदिर के पुजारी संतोष शर्मा ने बताया कि सावन में मंदिर के अंदर भक्तों के लिए जरूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें