फोटो 11नारनौल में अवैध कॉलोनी में निर्माणाधीन भवन के बाहर डीटीपी कर्मी चेतावनी बोर्ड लगाते।स्
नारनौल। जिला नगर योजनाकार टीम शुक्रवार को निजामपुर रोड पर श्मशान घाट के साथ लगती जमीन पर लगभग 3 एकड़ भूमि में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में चेतावनी बोर्ड लगाकर निर्माण रोक दिया है। राजस्व संपदा नारनौल के खसरा नंबर 2002 में 2903 में कुछ लोगों ने लगभग 03 एकड़ भूमि में महानिदेशक, नगर व ग्राम आयोजना विभाग से बिना लाइसेंस अनुमति लिए अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। यह पूरी कार्यवाही जिला नगर योजनाकार की अगुवाई में की गई। संवाद