फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुर्गाष्टमी पर घरों में किया गया कन्याओं का पूजन

Fri, 27 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं का पूजन करती महिला। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दुर्गा अष्टमी पर वीरवार को घरों में महिलाओं ने कन्या पूजन कर उन्हें हलवा, पूरी ग्रहण कराया और आशीर्वाद लिया। वहीं मां चामुंडा देवी मंदिर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई जो देवस्थान मंदिर से शुरू होकर मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

आदर्श नगर में रेखा चौहान और उनके पुत्र दिवांशु बल्डोदिया ने दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन किया। दोपहर से राम नवमी शुरू हो गई जिससे मंदिरों में श्रीराम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
मां चामुंडा देवी मंदिर ट्रस्ट के सदस्य विजय जिंदल ने बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को नवरात्र समापन पर मंदिर में भव्य मेले, चुनरी यात्रा और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। वहीं मां नैना फतेह मंदिर के महंत कैलाश हरित ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें