फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी को एचसीएस बनाकर शहादत का सम्मान करे सरकार: चौटाला

Mon, 27 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजर सतीश दहिया की शहादत पूरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी बहादुरी की गाथा सुनकर रोंगटे खड़े होने लगते हैं। जिन्होंने विषम परिस्थितियों में तीन खूंखार आतंकियों को मारकर मातृभूमि पर प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी पत्नी को सरकार एचसीएस की नौकरी दे, अन्यथा सत्ता मिलने पर इनेलो मांग पूरी करेगी। उक्त विचार पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने शहीद मेजर सतीश दहिया को श्रद्धांजलि देने के बाद व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने  कहा कि शहीदों की जाति या धर्म नहीं होता, वे पूरे देश की धरोहर होते हैं।  जिनके सम्मान से युवाओं को देशभक्ति व सेवा की प्रेरणा मिलती है। बनिहाड़ी  निवासी मेजर सतीश दहिया परिवार का इकलौता वारिश है, बावजूद उन्होंने सेना में भर्ती होना स्वीकार किया। 25  फरवरी को सीएम ने सड़क मार्ग, कॉलेज का नामकरण शहीद के नाम से रखने की घोषणा की है। जिससे परिवार के नुकसान की भरपाई संभव नहीं होगी है। उन्होंने शहीद की पत्नी को एचसीएस बनाने तथा परिवार को एक करोड़ आर्थिक सहायता देने की मांग रखी। अन्य सत्ता मिलने पर इनेलो द्वारा शहीद की वीरांगना का पूरा  मान-सम्मान किया जाएगा। इसके बाद पूर्व सीएम लंबोरिया एकेडमी बूढ़वाल  पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के आदेश दिए। कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र बेलगाम हो चुका। अपराधों के ग्राफ में बढ़ोतरी हो गई। जिससे जनता में आक्रोश है। थोड़ा इंतजार करो, जल्द इनेला सत्ता में  होगी। फिर अगले 70 साल तक की कसर पूरी कर दूंगा। इस मौके पर पूर्व विधायक  मूलाराम चौधरी, सतबीर बढेसरा, जसबीर ढिल्लो, हजारीलाल लंबोरा, भीमसिंह,  रामकुमार मकसूसपुरिया, राकेश, चैनसुख तोताहेड़ी आदि मौजूद थे।
-आरक्षण पर सकारात्मक कार्रवाई करे सरकार
उन्होंने  कहा कि आरक्षण पर जाटों का पूरा हक है। सरकार को ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।  पिछले साल आंदोलन के दौरान राजनीतिक रंजिश के चलते निर्दोषों के खिलाफ केस  दर्ज कर लिया गया। जिन्हें तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने आरक्षण समिति  को शांतिपूर्वक धरने जारी रखने का आह्वान किया। जिसे पार्टी का पूरा सहयोग व  समर्थन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें