मेले आपसी भाईचारा एवं पुरानी संस्कृति की पहचान है। उक्त विचार प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने रविवार को गांव जेरपुर में पांचों पीर मेला में खिलाड़ियों को इनाम राशि देने के बाद उपस्थिति जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि गांवों विकास शहरों की तर्ज पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में साइकिल पर राहुल गांधी के बैठने से पेंचर हो गई। महाराष्ट्र में निकाय चुनाव एवं उड़ीसा में चुनाव में भाजपा के पक्ष में लोगों ने मतदान नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगा दी है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव में 50 लाख रुपये की लागत से खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। सरकार बनने के बाद गांव में 2 करोड़ 27 लाख रुपये दिवस के लिए आ चुके हैं। मेला कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि की पगड़ी पहानाकर एवं माला पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम विक्रम सिंह यादव, मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव, मेला कमेटी के प्रधान ओमबीर , गांव की सरपंच प्रिया, सुरेंद्र, पप्पल यादव, रामकुमार खटाना, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
मुंबई व उड़ीसा में जनता ने लगाई नोटबंदी पर मुहर : रामबिलास
मुंबई व उड़ीसा में हुए चुनावों में जनता ने नोटबंदी पर अपनी मुहर लगा दी है। इन चुनावों में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ है। यह बात शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड का भी दौरा किया है। जिसमें उन्होंने देखा है कि यहां भी भाजपा की लहर चली हुई है। उन्होंने कहा कि आगामी 11 मार्च को आने वाले नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार में अनेक विकास कार्य हुए हैं। वहीं आगे भी विकास की गंगा बहती रहेगी। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के कार्य करवा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान शिव कुमार महता, जिला प्रमुख के पति पप्पल यादव, सह प्रवक्ता सत्यव्रत शास्त्री व शिक्षा मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री का नारनौल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया।