नारनौल। ओलंपिक खिलाड़ी संदीप पूनिया का बुधवार को किसी ने ट्विटर अकांउट हैक कर लिया। संदीप के अनुसार उन्हें इस बात का पता तब चला जब ट्विटर की ओर से उनके पास मेल किया गया कि आपके अकांउट के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इतना ही नहीं दूसरे ओलंपिक खिलाड़ियों के अकाउंट के साथ भी छेड़छाड़ करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने इस मामले की शिकायत साइबर सैल को दी है।
वीरवार को संदीप के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल चेंज कर दी गई। इसकी जानकारी जैसे ही ट्विटर को लगी तो उन्हे कुछ संदेह हुआ। ट्विटर की ओर से इस बारे में संदीप पूनिया को मेल कर संपर्क किया गया। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्हें इस बारे में पता लगा। जिसके बाद संदीप ने अपना पासवर्ड रिसेट किया तथा साइबर पुलिस को इस बारे शिकायत दी गई। संदीप पूनिया ने बताया कि न केवल उनका बल्कि दूसरे ओलंपिक खिलाड़ियों का अकांउट भी हैक करने का प्रयास किया गया है। इस बारे में ट्विटर ने सभी खिलाड़ियों को आगाह भी किया है। संदीप ने कहा कि खिलाड़ियों के अकाउंट के साथ इस तरह से छेड़छाड़ करना ओच्छी मानसिकता के लोग कर रहे हैं जो बहुत निंदनीय है। पुलिस को इस बारे कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।