फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ीं, वृद्धा घायल

Wed, 30 Dec 2015 10:16 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालबा के नजदीक दो बाइक की भिड़ंत होने पर पेंशन लेने जा रही वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वृद्धा सोना देवी (85) पोते के साथ बाइक पर नांगल चौधरी बैंक से पेंशन निकलवाकर घर जा रही थी। कालबा के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नांगल चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हड्डी टूटने की आशंका के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देकर उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों हजारी लाल बोकन, रामकरण, कैलाश चंद, केदार मल, महीपाल, रामचंद्र आदि ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार बुजुर्गों को बैंकों से पेंशन मिलनी शुरू हो गई है। अधिकांश गांवों के बुजुर्गों ने पीएनबी की शाखा में खाता खुलवाया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए बैंक प्रशासन ने सर्कल स्तर एजेंट नियुक्त किए हैं। बैंक नियमों के कारण एजेंट एक दिन में 25 हजार से अधिक राशि निकाल नहीं सकता। इस कारण रोजाना मात्र 12 लोगों को ही पेंशन मिल सकती है। नायन गांव में 600 पेंशन होल्डर हैं। कंप्लीट पेंशन महीने भर में वितरित होगी। जल्दी के चक्कर से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान सरकार ने बैंकों में पेंशन लेने के आदेश जारी किए हैं। शारीरिक अक्षमता के कारण अधिकांश बुजुर्ग बैंक पहुंचने में सक्षम नहीं है। समाधान के लिए सरकार को पंचायत विभाग से पेंशन वितरित करवानी चाहिए ताकि लाभार्थियों को समस्या न आए।

बुजुर्गों को नहीं होगी परेशानी
बैंक मैनेजर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष  काउंटर खोला गया है। जिस पर केवल बुढ़ापा पेंशन वितरित होगी। राशि विड्रॉल की लिमिट होने के कारण एजेंट रोजाना 12 लोगों को पेंशन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें