दादरी नेशनल हाइवे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गांव कुकसी के पास एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने पर ड्राइवर ने उतरकर अपनी जान बचाई। कार में उस समय अन्य कोई व्यक्ति नहीं था।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भांडोर ऊंची निवासी जोगेंद्र कुमार पुत्र बनवारीलाल नारनौल से कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था। अभी वह गांव कुकसी के पास पहुंचा था कि कार में अचानक धुआं उठने लगा। बोनट से धुआं उठता देख जोगेंद्र ने कार रोक ली तथा वह नीचे उतर गया।
देखते ही देखते कार में तेज आग लग गई। जिस पर उसने इसकी सूचना महेंद्रगढ़ दमकल को दी। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कार से आग बुझाई, मगर जब तक वह पूरी तरह जल चुकी थी।