फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा छुड़वाने आई नप टीम के सामने वृद्धा ने खुद को आग लगाई

Thu, 05 Nov 2015 12:14 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो पर मिली शिकायत के बाद मामराज कालोनी में जमीन पर कब्जा छुड़वाने गई नगर परिषद की टीम के सामने एक 80 वर्षीय वृद्धा ने खुद को मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। आग लगने के के कारण महिला 70 फीसदी तक झुलस गई है। गंभीर हालात में महिला को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। वृद्धा का पोता भी उसे बचाने के चक्कर में आंशिक रूप से झुलस गया। वहीं, घटना के बाद नगर परिषद अधिकारी मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के पास मामराज कालोनी में नगर परिषद की टीम बुधवार शाम 4:00 बजे नप की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंची थी। नप टीम जैसे ही कब्जे वाली जगह पहुंची तो वहां रहने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्रवाई का विरोध करते हुए पार्वती(80) ने नप अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं रोकी तो वह आत्मदाह कर लेंगी।

चेतावनी के बाद भी कार्रवाई जारी रही तो महिला पहले छत पर चढ़ी और आत्महत्या की कोशिश की। बाद में वह नीचे उतर आई और कमरे में जाकर केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इस कारण महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को आग लगती देख नप अधिकारी वहां से तामझाम लेकर मौके से भाग खड़े हुए। किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। महिला के पोते रोहताश (30) ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया और लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। आग को बुझाने के प्रयास में रोहताश भी झुलस गया। नागरिक अस्पताल से चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहताश का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने ही की है शिकायत
महिला के बेटे वीर सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे परिवार के ही राजेश, दिनेश, डाल सिंह, राम सिंह आदि ने सीएम विंडो पर झूठी शिकायत कर रखी है। यह जमीन वर्षों से उनकी ही है। उन्होंने नप अधिकारियों से तीन-चार दिन का समय मांगा था, मगर अधिकारियों ने उनको एक दिन का समय भी नहीं दिया। इस कारण नप टीम बुधवार को ही पहुंच गई। उन्होंने बताया कि यह जमीन उनकी ही है और कई वर्षों से वे इस पर काबिज हैं।

न नप कर्मियों ने रोका न पुलिस ने
नगर परिषद की जमीन पर कब्जा छुड़वाने के लिए आई टीम में ईओ के अलावा अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी गए थे। वहीं नप ने पुलिस बल को भी साथ लिया हुआ था। जब महिला ने आग लगाई तब न तो नप कर्मचारियों ने और न ही पुलिस बल ने उसे रोका। वहां से चुपचाप निकल लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें