पिछले एक सप्ताह पूर्व एक गांव से लापता हुई लड़की घर लौट आई। उसने परिजनों के साथ न्यायालय में अपने बयान दिए। इसके आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि 26 अक्तूबर को गांव की लड़की घर से लापता हो गई थी।
घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोमवार को लड़की ने परिजनों के साथ आकर अपने बयान दर्ज करवाए। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपने पिता की दवाई लेने के लिए महेंद्रगढ़ गई थी। लेकिन वहां से रवि नाम के एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अपने साथ चंडीगढ़ ले गया और दुष्कर्म करता रहा। चार रोज बाद उक्त युवक ने उसे बस में बैठाकर घर भेज दिया। घर पर पहुंचकर अपनी आपबीती कहानी परिजनों को बताई। परिजनों के सहयोग से पुलिस थाने पहुंची लड़की के बयान पुलिस ने जेएमआईसी गरिमा यादव की अदालत में करवाए। वहीं सामान्य अस्पताल नारनौल में लड़की का मेडिकल प्रशिक्षण भी करवाया। इसमें दुराचार की पुष्टि भी हो गई।