फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो सांड़ों की लड़ाई में वृद्धा घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन सांड़ों की लड़ाई में घायल हुई महीला। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा में शनिवार सुबह करीब 12 बजे दो सांड़ों की लड़ाई में एक महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

गोविंद भारद्वाज, अनिल शर्मा, जयप्रकाश बारी, दिनेश, नरेश, कमल व नीरज आदि ने बताया कि मोहल्ले में इन दिनों सांड़ों का आतंक ज्यादा है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला संघीवाड़ा के बुजुर्ग ज्ञानप्रकाश बारी की शनिवार को रस्म पगड़ी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए कई लोग बाहर कुर्सियां पर बैठे थे। अचानक पीछे से सांड़ लड़ते हुए आए। वहां बैठे सभी लाेग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

शिवालय के पास मोड़ पर एक 70 वर्षीय बिमला देवी मंदिर से आ रही थीं। इसी दौरान सांड़ों की चपेट में आ गईं। पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि यहां बेसहारा सांड़ बढ़ गए हैं। वे आए दिन लड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सांड़ों द्वारा कई लोगों को घायल किया जा चुका है। मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन व नगर परिषद से इन सांडों को पकड़ कर नंदी गोशाला में छुड़वाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें