फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी दोस्ती बनी दुश्मनी, रॉड से पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी(नारनौल)। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित सादा की ढाणी के पास वीरवार रात को आपसी रंजिश के चलते एक युवक की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय पुष्कर के रूप में हुई है जो पपला गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हत्या के आरोप में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं वे भी उसी गैंग से जुड़े रहे हैं और पहले मृतक के करीबी साथी थे। जानकारी के अनुसार पुष्कर वीरवार को बायल गांव के सरपंच दशरथ सिंह के यहां आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अपने गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसके पुराने साथी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गाड़ी को घेर लिया और पुष्कर को गाड़ी से बाहर निकालकर उस पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले के दौरान पुष्कर के परिजन और साथी उसे बचाने के लिए पहुंचे लेकिन आरोपियों ने उन पर भी पथराव कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पुष्कर को नारनौल के नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौक पर पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया। निजामपुर थाना के एसआई रवि ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
-
पहले थे दोस्त बाद में बढ़ी दुश्मनी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पुष्कर और हमला करने वाले दोनों पपला गैंग से जुड़े रहे हैं। पहले दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध थे लेकिन पिछले कुछ समय से किसी विवाद के चलते उनके बीच दूरी बढ़ गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक के चाचा पूरणमल जब अपनी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह वहां से निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई। आरोप है कि हमलावरों ने उनकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया और बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें