फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों ने की बैठक

विज्ञापन
फोटाे नंबर- 08सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेती एसपी पूजा व​शिष्ठ। स्
विज्ञापन
नारनौल। पंचायत भवन के मीटिंग हॉल में डीएसपी दिनेश कुमार और डीईईओ सुभाष ने रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता को लेकर बैठक की। इस दौरान सभी बीईओ, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, रोड सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन के सदस्य और यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा विषय पर बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष सभी स्कूलों में रोड सेफ्टी नियमों के बारे में प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

उप-पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष भी 12 नवंबर को इंटर स्कूल रोड सेफ्टी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जिले के सभी स्कूलों में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा अधिकारियों से भी अनुरोध किया गया कि जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों को भी निर्देश दें कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता के लिए अच्छी तैयारी करवाई जाए और हिस्सा लेने के बारे में प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में मौजूद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों से भी अनुरोध किया गया कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। डीएसपी ने कहा कि बच्चों को जागरूक करने का मतलब समाज को जागरूक करना है। बच्चे प्रतियोगिता की भावना से जल्दी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौत का कारण सही प्रकार से वाहन न चलाना और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का न पहनना, सीट बेल्ट न लगाना होता है। प्रतियोगिता के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभिभावक भी इस मुहिम में भाग लें और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें