नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में प्राचार्य लोकेश कुमार के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह व शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इसमें सभी एनएसएस स्वयं सेवकों व छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस दौरान गोमुखासन, पश्चिमोत्तानासन, सर्वांगासन, हलासन आदि योगासन व भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी यदि प्राणायामों का अभ्यास करवाया गया। धर्म सिंह ने कहा कि योग तन, मन और आत्मा को पोषित करने का संदेश देता है। हमें योग दिवस पर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनकर स्वस्थ जीवन जीने का प्रण लेना चाहिए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, एसएमसी प्रधान सुमेर सिंह, विजय, श्रवण, आजाद सिंह, दलबीर, छाजू राम रावत आदि ग्रामीण उपस्थित थे।