फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन ने मांगों को लेकर सौंपा विधायक को ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो संख्या:64- विधायक कंवर ​सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते नंबदार--स्रोत- नंबरदार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों को लेकर नंबरदार एसाेसिएशन की ओर से बुधवार को विधायक कंवर सिंह यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हल्का प्रधान धर्मपाल नंबरदार ने बताया कि पूर्व में स्थगित हरियाणा राज्यस्तरीय नंबरदार सम्मेलन की नई तिथि निर्धारित करें और नंबरदार प्रतिनिधि मंडल को बुलाकर मांगों को लेकर बातचीत करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 नवंबर 2021 के अंतर्गत नंबरदारी प्रथा पर लगाई गई रोक को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। नंबरदारी प्रथा को दादा-लाही परंपरा के रूप में जारी रखा जाए। शरबराह नंबरदारों से संबंधित रुकी हुई फाइलों को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए, नंबरदारों को वर्ष 2018 से तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहे है।
इसके अलावा ग्राम पंचायतों में सरकारी अनुशंसा के आधार पर, बिना चुनाव के हर गांव में एक सक्रिय नंबरदार को पंच का दर्जा दिया जाए और पंचायत व ग्राम स्तर पर नंबरदार की भूमिका बढ़ाई जाए सहित मुख्य मांगें शामिल है। इस मौके पर नरेश, प्रदीप , रणधीर नंबरदार, अशोक, नत्थुराम सहित विभिन्न गांवों के नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें