मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली के एनएसएस की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय आवासीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों को ट्रेनर महेश कुमार और जितेंद्र द्वारा सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के तीसरे दिन हरियाणा स्टेट एनएसएस आफिसर दिनेश कुमार द्वारा शिविर की गतिविधियों का अवलोकन किया गया। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि एनएसएस व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला है। उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए स्वयंसेवकों को अपनी पूर्ण ऊर्जा के साथ काम करने का आह्वान किया। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य राजेश कुमार सैनी भी उपस्थित रहे। प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने कहा कि आत्म अनुशासन स्वयंसेवकों का सबसे बड़ा गुण है। उनका का प्रयास होना चाहिए कि ग्राम वासियों की समस्याओं को समझें और उनके निराकरण में अपनी भूमिका को पहचानें। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों के मध्य सांस्कृतिक और खेल कूद प्रतियोगिताएं हुई।