फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में लगाया एनएसएस शिविर

Wed, 24 Sep 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 28विद्या​र्थियों को संबो​धित करते मुख्य वक्ता। प्रवक्
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सैनी ने किया। इस अवसर पर सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सी.एस. वर्मा प्रभाकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में डॉ. वर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। एनएसएस के माध्यम से युवा समाज सेवा और सामुदायिक विकास में सक्रिय योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसएस का मूल मंत्र “नॉट मी, बट यू” हमें दूसरों के लिए जीने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन


शिविर के दौरान तीनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण की सफाई, पौधरोपण और विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की शपथ भी ग्रहण की। इसके उपरांत एनएसएस इकाई द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर डॉ. सत्यपाल, डॉ. नीरज चौहान, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. संजय शर्मा, अक्षत कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें