फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होर्डिंग हटाने पर नप कर्मचारियों पर हमला

Fri, 28 Feb 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23म​हाबीर पुलिस चौकी के बाहर रोष व्यक्त करते नप कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण को लेकर एक महीने से अतिक्रमण के साथ-साथ अवैध रूप से लगे होर्डिंग व बैनर को हटा रहा है। शुक्रवार को भी नगर परिषद की टीम महेंद्रगढ़ रोड पर नसीबपुर जेल के पास होर्डिंग हटाने के लिए पहुंची। कर्मचारी जैसे ही यहां होर्डिंग हटाने लगे तो कुछ युवाओं ने विरोध करते हुए कर्मचारियों पर हमला कर दिया। मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बात से नाराज नगर परिषद के सैकड़ों कर्मचारी महावीर चौक पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए। उन्होंने घटना के खिलाफ रोष व्यक्त किया। जानकारी मिलने पर नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल, जेई विकास शर्मा, प्रवीण आदि अधिकारी वहां पहुंचे। नगर परिषद के कर्मचारियों का आरोप था कि जैसे ही टीम सड़क पर व डिवाइडर पर अवैध होर्डिंग हटाने लगी तो कर्मचारी योगेश पर कुछ दुकानदाराें ने हमला कर दिया। इस हमले में योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
योगेश व अन्य कर्मचारियों पर हुए हमले को लेकर चौकी के बाहर काफी सफाई कर्मचारी वाहन लेकर पहुंच गए। वहां घंटेभर खड़े रहकर अपना रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद में अधिकारियों के साथ उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

वर्जन-
नगर परिषद ने डीएमसी के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इसके तहत शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों में लगे हुए होर्डिंग व बैनर भी हटाए जा रहे हैं। वहीं रोड के बीच या साथ में लगे होर्डिंग का चालान भी किया जा रहा है। इसी के तहत नप की टीम शुक्रवार काे सुबह करीब 11 बजे महेंद्रगढ़ रोड पर जिला जेल के सामने दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग व बैनर हटा रही थी। टीम में योगेश, सचिन व अनिल कर्मचारी शामिल थे। जिन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को शिकायत दी है।-दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें