फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब कामकाजी महिलाओं को नहीं रहेगी बच्चों की चिंता

विज्ञापन
फोटो नंबर-27क्रेच का शुभारंभ करते एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा। स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

कामकाजी महिलाओं को अब ड्यूटी पर जाते समय अपने बच्चों की चिंता नहीं रहेगी। हरियाणा सरकार ने इसके लिए खास व्यवस्था कर दी है।
जिला महेंद्रगढ़ को कुल 11 क्रेच की सौगात मिली है, जिनमें से 9 का शुभारंभ हुआ। विधायक कंवर सिंह यादव ने महेंद्रगढ़ में क्रेच का शुभारंभ किया। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा ने पुलिस लाइन में एक क्रेच का शुभारंभ किया। अब पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर जाते समय अपने बच्चों की चिंता नहीं रहेगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा क्रेच नीति के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ में कुल 11 क्रेच सौगात मिली है, जिनमें से सोमवार को 9 का शुभारंभ हुआ है। इनमें एक क्रेच पुलिस लाइन में भी खोला गया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि यहां पर बच्चों को सुबह 9 से 5 बजे तक तीन बार खाने की व्यवस्था की गई है। बच्चों के लिए खाना-पानी मौसम के अनुरूप होगा। उन्होंने बताया कि इस केंद्र पर चाइल्ड फ्रेंडली टॉयलेट बनाए गए हैं। वहीं एक शयन कक्ष तथा एक एक्टिविटी रूम भी बनाया गया है। बच्चों के लिए अलग से रसोई घर भी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चों की सुविधा के अनुरूप यहां पर हर प्रकार की सुविधा मौजूद रहेगी। कामकाजी महिलाओं को ड्यूटी पर जाते समय किसी भी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां पर बच्चे बहुत ही बेहतरीन माहौल में रहेंगे। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला में इन 9 क्रेच का हुआ शुभारंभ



महेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 8 में विधायक कंवर सिंह यादव व पुलिस लाइन नारनौल में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने क्रेच का शुभारंभ किया। इसी प्रकार नांगल चौधरी में नगर पालिका वाइस चेयरमैन मुकेश शर्मा, कनीना में बीईओ डाॅ. विश्वेश्वर, अटेली में जिला पार्षद उर्मिला देवी, नारनौल वार्ड नंबर 18 में वार्ड पार्षद सोनम देवी, नारनौल वार्ड नंबर 14 में वार्ड पार्षद टिंकू, महेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 10 में वार्ड पार्षद मीना सोनी, महेंद्रगढ़ वार्ड नंबर 10 में वार्ड पार्षद निखिल चनेजा ने क्रेच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें