नारनौल। अब बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए तख्त सचखंड हजूर साहिब, नांदेड़ जाना आसान हो गया है। हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस ट्रेन में नारनौल सहित प्रदेशभर से श्रद्धालु यात्रा करेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी और इसमें रहने, खाने सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। साथ ही चयनित लाभार्थियों को 16 अप्रैल से पहले जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अपनी जानकारी देना जरूरी होगा ताकि सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें। संवाद