फोटो नंबर-05नगर परिषद द्वारा यूनीपोल पर लगाई गई चेतावनी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद ने शहर में विभिन्न स्थानों पर 18 यूनिपोल लगवाए गए हैं। इन यूनिपोल पर अब तक हर नेता व विभिन्न संस्थानों के लोग फ्री में होर्डिंग लगाकर प्रचार कर रहे थे। इससे पहले न तो नगर परिषद ने इन प्रचार करने वालों के लिए कोई जुर्माना राशि तय किया था और न ही ठेका छोड़ रखा था।
परिषद ने इन यूनिपोल का ऑनलाइन चार बार टेंडर छोड़ा था। परंतु राशि अधिक होने के कारण यह टेंडर नहीं छूट रहा था। इसके बाद इसके रेट में कमी की गई, अब इसका टेंडर छूट गया है। फिलहाल तीन महीने के लिए करीब चार लाख में रुपये में यह टेंडर छोड़ा गया है। इस टेंडर के अंदर 18 यूनीपोल में 11 यूनिपोल का टेंडर छोड़ा गया है। अब टेंडर छोड़ देने के बाद इन यूनीपोल पर नगर परिषद द्वारा चेतावनी लिखी गई है कि अगर बिना अनुमति के किसी ने भी अपने विज्ञापन होर्डिंग लगाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
यूनिपोल का ठेका छोड़ने के लिए पहले चार बार ऑन लाइन टेंडर लगाए गए थे, परंतु इनका ठेका नहीं छूट रहा था। अब रेट कुछ कम करने के बाद ठेका चार लाख रुपये में तीन महीने के लिए छोड़ दिया गया है। अब बगैर अनुमति के अगर कोई भी अपना विज्ञापन होर्डिंग लगाता है और ठेकेदार द्वारा शिकायत मिलती है तो नगर परिषद द्वारा उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद नारनौल।