नारनौल। साइक्लोथॉन-2.0 को लेकर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत प्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ड्रग फ्री हरियाणा के तहत एक साइकिल यात्रा नशामुक्ति के नाम थीम पर आधारित साइक्लोथॉन-2.0 के रूट में अब थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले दिन यह यात्रा बाघोत से चलकर हुडिना की बजाए नारनौल तक चलेगी। वहीं अगले दिन नूनी अव्वल की बजाए आईटीआई नारनौल से रवाना होकर रेवाड़ी के लिए चलेगी।
उपायुक्त ने बताया कि अब तक जिला महेंद्रगढ़ के लगभग 26 हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन जन भागीदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाएगा। रूट पर पड़ने वाले प्रत्येक गांव में साइकिलिस्ट का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ अनिल कुमार, एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम नारनौल रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी हरदीप सिंह तथा सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।