फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब दीपावली के लिए दीयों की दुकानें सजने लगीं

Fri, 10 Oct 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। शहर के बाजारों में करवा चौथ पर दो दिनों से हुई जमकर हुई खरीदारी से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। महिलाओं ने साड़ी, चूड़ियां, शृंगार सामग्री, मिठाइयां और उपहारों की खरीदारी की। अब दीपावली के लिए सजावटी सामानों और दीयों की दुकानें सजने लगी हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि बीते दो-तीन वर्षों में बाजार की स्थिति कमजोर रही थी लेकिन इस बार त्योहारों ने फिर से व्यापार को नई ऊर्जा दी है। उनका कहना है कि इस वर्ष करवा चौथ से ही बाजार में खूब रौनक रही। इससे उम्मीद है कि दीपावली पर भी बिक्री में बढ़ोतरी होगी। वहीं करवा चौथ और दीपावली के बाद विवाह-शादी का सीजन आने से व्यापार में और तेजी आने की संभावना है। वहीं शहर के मुख्य बाजारों में अब ट्रैफिक नियंत्रण के लिए प्रशासन को व्यवस्था करनी होगी।

त्योहारी सीजन से इस बार बाजार में अपेक्षाकृत ज्यादा चहल पहल रही। कारोबार अच्छा हुआ। इस बार बाजार में लोगों की भीड़ को देखते हुए उम्मीद है कि बीते वर्षों की अपेक्षा कारोबार बेहतर होगा।-नरेंद्र अग्रवाल, व्यापारी
विज्ञापन


करवा चौथ के बाद अब दीपावली की तैयारी शुरू कर दी गई है। दीपावली के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इसको लेकर भी पूरी तैयारी कर ली है।-सुनील कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें