फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग को डीईओ ने दी बधाई

Fri, 10 Oct 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58-  खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह गोठवाल को बधाई देते डीईओ कौशिक व अन्य अधिकारी-स
विज्ञापन
कनीना। नव पदोन्नत खंड शिक्षा अधिकारी दिलबाग सिंह गोठवाल को शुक्रवार को जिला परियोजना समन्वयक एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विशेश्वर कौशिक ने खंड शिक्षा कार्यालय में पदोन्नति की बधाई दी।
विज्ञापन


डॉ. विशेश्वर कौशिक ने कहा कि दिलबाग सिंह एक कर्मठ, ईमानदार और समर्पित अधिकारी हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सदैव शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य के रूप में उनका कार्यकाल अनुकरणीय रहा है और अब खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में भी वे बेहतर ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस मौके पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना मंडी के प्राचार्य नरेश कुमार कौशिक, सहायक ओमप्रकाश, गुलशन कुमार, पंकज यादव, सुनील कुमार, राजेश कुमार, बीआरपी सोमबीर सिंह सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें