फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब नवरात्र से बाजार में लौटेगी रौनक

Fri, 19 Sep 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15पितृ पक्ष के चलते सूना पड़ा शहर का बाजार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पितृ पक्ष के चलते बाजार में छाई मंदी अब खत्म होने को हैं। नवरात्र से त्योहारी सीजन की शुरुआत हो जाएगी। इससे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

बाजार में अब दो दिन बाद से खरीदारी शुरू हो जाएगी। इससे व्यापारियों को उम्मीदें बढ़ गई हैं। पितृ पक्ष के दौरान बाजार में मंदी का माहौल है और बाजार में सन्नाटा रहता है लेकिन नवरात्र के साथ ही बाजार में रौनक लौटने लगेगी। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री होगी, जिससे उनके व्यवसाय को गति मिलेगी।बाजारों में त्योहारी सीजन की तैयारी जोरों पर है।
व्यापारियों ने स्टोरों को सजाना शुरू कर दिया है। नए उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर और डिस्काउंट भी दिए जाएंगे। इस बार नवरात्र शुरू होने के साथ दुकानदार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद जमा रहे हैं।
विज्ञापन

बाक्स-
पितृ पक्ष में काम न के बराबर रहा। अब दो दिन बाद नवरात्र से अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। सभी इलेक्ट्रानिक सामानों की पूर्ति कर ली है। आगे त्योहार पर विशेष ऑफर भी चलाए जाएंगे।-अनीश चौधरी, इलेक्ट्रानिक सामान विक्रेता
बाक्स
इस बार पितृ पक्ष से पहले ही बाजार में काम कम हो गया था। पितृ पक्ष से पहले बरसात होने के कारण काम नहीं रहा। पितृ पक्ष में तो लोग खासतौर कपड़ों की खरीदारी करते ही नहीं। अब नवरात्र से बाजार में चहलकदमी बढ़ने की उम्मीद है। आगे दीपावली व शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा।-नरेश मित्त, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें