फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब विद्यार्थियों का किया जाएगा सर्वेक्षण

Fri, 10 Oct 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-24निपुण हरियाणा मिशन के तहत एंडलाइन सर्वेक्षण प्र​शिक्षण में मौजूद विद्यार्थी व अति
विज्ञापन
नारनौल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ में हाेने वाले एंडलाइन सर्वेक्षण की तैयारियों के तहत राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण का उद्देश्य निपुण कक्षाओं के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम का मूल्यांकन करना है। इसमें कक्षा दो, तीन और चार के विद्यार्थियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला संयोजक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि यह सर्वेक्षण राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन व प्राथमिक शिक्षा की योजनाओं के निर्माण का आधार बनता है।
इसके निष्कर्षों से भविष्य की शैक्षिक नीतियों व योजनाओं का प्रभावी नियोजन संभव हो पाता है। इस कार्य के लिए थर्ड पार्टी असेसमेंट के तहत राजकीय शिक्षण महाविद्यालय नारनौल के 22 छात्र-छात्राओं को फील्ड इन्वेस्टिगेटर के रूप में चयनित किया गया है। इन सभी को दो दिन का प्रशिक्षण मेधा ग्रुप की मास्टर ट्रेनर निशा कुमारी द्वारा प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सर्वेक्षण 10 से 12 दिनों तक जिला महेंद्रगढ़ के 55 चयनित प्राथमिक विद्यालयों में किया जाएगा। इनमें खंड अटेली से 9, कनीना से 8, महेंद्रगढ़ से 11, नारनौल से 8 और नांगल चौधरी से 19 विद्यालय शामिल हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने विद्यालय प्रमुखों से सर्वेक्षण के दौरान विद्यार्थियों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें