मंडी अटेली। उप नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का उद्घाटन किया गया। शुभारंभ आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ रीजनल हेड विकास पांडे और जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
एफआरयू यूनिट की स्थापना के लिए आईडीबीआई बैंक ने 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। विकास पांडे ने बताया कि बैंक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का इस यूनिट का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। लेकिन व्यस्तता से शुक्रवार को औपचारिक रूप से खोला गया।
इस यूनिट में एक सफल ऑपरेशन पहले ही किया जा चुका है। इससे क्षेत्रवासियों में उत्साह है। इस मौके पर डॉ. विजय यादव, डॉ. मनीष यादव, बैंक अधिकारी अंकुर मिश्रा, अजीत यादव व नरेश यादव उपस्थित रहे।