फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब परिवहन विभाग के सभी कार्याें की ऑनलाइन कटेगी पेमेंट, कैश का भुगतान बंद

Sat, 09 Sep 2023 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अब परिवहन विभाग के सभी कार्यों के लिए होने वाली फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन हो सकेगा। परिवहन विभाग ने आरसी सहित ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कटनी वाली फीस अब ऑनलाइन मोड में लेने का फैसला किया है। इसके लिए परिवहन विभाग की तरफ से सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानी डीटीओ और एसडीएम को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के काम के लिए अब कैश पेमेंट नहीं ली जाएंगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो अधिकतर पेमेंट केवल यूपीआई एप या नेट बैंकिंग के जरिए करते हैं जबकि उन लोगों खास बुजुर्गों को दिक्कत आ रही है, जिनके पास ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम तक नहीं है। ऐसे केस प्रतिदिन 15 से 20 आ रहे हैं, जिनके पास ऑनलाइन पेमेंट का कोई प्रारूप नहीं है। ऐसे लोगों को बाहर यानी सीएससी या अन्य जगह से अतिरिक्त राशि देकर ऑनलाइन पेमेंट कटवानी पड़ रही है या उनके काम रुक गए हैं। विभाग ने ऑनलाइन पेमेंट लेना तो शुरू कर दिया, लेकिन विभाग के पास अब भी व्यवस्थाएं अधूरी है। विभाग की तरफ से किसी प्रकार का क्यूआर कोड या फिर पीओएस मशीनें नहीं भेजी हैं। यह मशीन भी वहीं एजेंसी भेजेगी, जिसको इस काम के लिए ठेका दिया गया है।

एक सितंबर से लागू हुई व्यवस्था
सरल केंद्रों व डीटीओ कार्यालयों में आनलाइन पेमेंट जमा करने की व्यवस्था एक सितंबर से लागू कर दी गई है। फिलहाल आनलाइन फार्म भरते समय गेटवे के माध्यम से आनलाइन पेमेंट की आप्शन आ रही है। इसमें एटीएम कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए आनलाइन फीस कट रही है। ऑफलाइन फीस नहीं ली जा रही है। डीटीओ कार्यालय में भी यही व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


लोगों की बढ़ी परेशानी
अधिकतर लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास एंड्रायड फोन नहीं है। ऐसे में वह यूपीआई से पेमेंट नहीं करते पाते। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके पास एटीएम तक की व्यवस्था नहीं है और वह प्रतिदिन कैश में काम करते हैं। ऐसे लोगों के लिए ऑनलाइन पेमेंट समस्या बन गई है।


परिवहन विभाग की सभी कार्यों के लिए अब आनलाइन पेमेंट ही विकल्प है। ऐसे में अब उसी आधार पर फीस कटेगी। कुछ लोग ऐसे भी आ रहे हैं, जिनके पास ऑनलाइन पेमेंट करने का साधन नहीं है। ऐसे लोगों को बाहर से फीस कटवाने के लिए बोल दिया जाता है।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, सुपरवाइजर, सरल केंद्र, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें