नारनौल। शिक्षा विभाग ने अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब पीटीएम को केवल प्राथमिक कक्षाओं तक सीमित न रखते हुए कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर कौशिक ने जिले के सभी विद्यालय मुखियाओं को नए शैक्षणिक सत्र से नियमित पीटीएम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इनके माध्यम से अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा परिणाम व उनकी सीखने की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
निर्देशों के अनुसार पूरे वर्ष में कुल पांच बार अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। इनमें एक बैठक वार्षिक परीक्षा के बाद, एक प्री-बोर्ड परीक्षा के बाद तथा शेष तीन बैठकें समय-समय पर आयोजित होने वाली सेट परीक्षाओं के तुरंत बाद आयोजित की जाएंगी।