महेंद्रगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक समिति की कार्यकारिणी की बैठक उपासिका प्रधान अमन देवी जोरासिया की अध्यक्षता में भीमराव आंबेडकर भवन में संपन्न हुई। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन निर्माण कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए समिति का विस्तारीकरण किया गया। इसके साथ-साथ 11 वें सदस्यों की नियुक्ति की गई। बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य को शुरू करने, चंदा इकट्ठा करने व लंबित कार्यों का एस्टीमेट तैयार करवाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। प्रधान अमन जोरासिया ने बताया कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति के ग्यारहवें सदस्य प्राचार्य कृष्ण कुमार को बनाया गया। इस अवसर पर उपप्रधान राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह जालवान, सचिव रोशन लाल निंबल, सहसचिव अर्जुनसिंह चोटीवाला, रोशनी देवी, संतलाल खिंची, थानेदार शेर सिंह चौहान, पूर्व प्रधान सुंदर लाल जोरासिया, डॉ. राकेश मेहरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद