फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अगेती बाजरे व कपास की फसलों में निराई-गुड़ाई का अब सही समय

Tue, 24 Jun 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटा संख्या:-74 गांव अगिहार में खड़ी कपास की फसल---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में एक सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण उमसभरी गर्मी सता रही है। एक सप्ताह पूर्व हुई 26 एमएम बारिश के बाद अगेती बाजरे और कपास की फसलों में अब किसान निराई-गुड़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजरे व कपास की फसलों में अब निराई-गुड़ाई का सही समय है। इससे दोनों ही फसलों में फुटाव व बढ़वार में भी तेजी आएगी। साथ की निराई-गुड़ाई किए गए खेतों में बारिश से लंबे समय तक नमी बनी रहेगी। मंगलवार को महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 व न्यूनतम 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह से ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तथा उमसभरी गर्मी ने भी खूब सताया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि इस समय अगेती बाजरे व कपास की फसलों में निराई-गुड़ाई का सही समय है। किसान तेजी से खेतों में निराई-गुड़ाई का काम पूरा कर लें। जिससे खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ बढ़वार में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व हुई अच्छी बारिश से खेतों में नमी की उचित मात्रा बनी हुई है। कीट नियंत्रण के लिए लगातार किसान फसलों की निगरानी रखें तथा कीटों की शिकायत होने पर विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार ही कीटनाशकों का छिड़काव करें।

फोटा संख्या:-74 गांव अगिहार में खड़ी कपास की फसल---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें