फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो किसानों की सबसे बड़ी हितैषी : फूल सिंह

Tue, 24 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11नारनौल ​स्थित नई मंडी में आयोजित इनेलो किसान सैल की जिला स्तरीय बैठक में उप​स्थि
विज्ञापन
नारनौल। इंडियन नेशनल लोकदल किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह मंजुरा ने कहा कि इनेलो किसानों के हितों की रक्षा करने वाली एक मात्र पार्टी है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को नई मंडी नारनौल में इनेलो किसान सेल की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को ना समय पर खाद व बीज, पानी, बिजली मिलता है ना ही उसकी फसल का उचित मूल्य मिलता है। वहीं कीटनाशक भी महंगे रेट पर व नकली मिलते हैं। इनेलो ने ही किसानों के खिलाफ बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस करवाने में बढ़ चढ़ कर सहयोग किया था।
इससे मजबूर होकर सरकार को कानून वापस लेने पड़े थे। सरकार को किसानों कि आमदनी दोगुनी करना भी छल साबित हुआ है। किसान को लागत का मूल्य भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने एमएसपी को कानूनी गारंटी की मांग भी की। हाल ही में बिजली के रेट में चार गुना बढ़ोतरी की आलोचना करते हुए उसे भी वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला महेंद्रगढ़ किसान सैल की कार्यकारिणी जल्द बनाने की बात कही, जिससे पार्टी को मजबूत किया जा सके। बैठक में किसान सैल के प्रदेश महासचिव सूबे सिंह, किसान सैल के जिला प्रधान धर्मपाल नंबरदार, सतबीर बडेसरा, छोटेलाल गहली, नवनीत सिंह ढिल्लो, सतनारायण गुप्ता, केदारनाथ गर्ग, करण सिंह यादव, सतपाल छीलरो, अमर सिंह जांगड़ा, जयसिंह सैनी, सतनारायण सैनी, नरसिंह दायमा, कैप्टन युद्धवीर यादव, मुकेश नंबरदार, ईश्वर सिंह तोताहेड़ी, मदन सिंह सैनी, सुरेश कुमार जागेराम बापडोली सहित अन्य उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें