फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुकानदारों ने अतिक्रमण किया तो होगी कार्रवाई ः एसडीएम

विज्ञापन
दुकानों के बाहर से सामान हटवाते एसडीएम सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य बाजरों में लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोमवार को एसडीएम ने बाजारों का दौरा कर दुकानदारों को चेतावनी देते हुए शीघ्र अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने दुकानों के बाहर रखे सामान को हटाने के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए हुए कहा कि मुख्य बाजारों में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी दुकानदार शहर की सुंदरता को बिगाड़ता है और अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बेतरतीब वाहन खड़े देख जाहिर की नाराजगी
एसडीएम ने दुकानदारों को दुकानों के आगे सीमित दूरी तक सामान रखने के आदेश दिए। कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान करने के लिए कहा। अटेली मोड़ से शहर के मुख्य बाजारों का जायजा लिया। तहसील कार्यालय के बाहर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। बस स्टैंड और पुलिस चौकी के आसपास दुकानदारों द्वारा दुकान से काफी आगे तक अतिक्रमण किया हुआ है। नगर पालिका और पुलिस को कस्बे को अतिक्रमण मुक्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था देख कर्मचारियों को लगाई फटकार:
इससे पहले एसडीएम ने नगरपालिका का दौरा किया और वहां कर्मचारियों को कस्बे की साफ-सफाई को लेकर भी फटकार लगाई। स्वच्छता सर्वेक्षण में कनीना सबसे फिसड्डी रहा है। कनीना की स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग 706 रही, जोकि इसके पिछले वर्ष के रैंकिंग से भी खराब है। उन्होंने पुलिस को भी आदेश दिए कि यदि कोई दुकानदार या वाहन चालक नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया जाए। नियमित रूप से इस प्रकार के अभियान चलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें