फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर विभाग लगाएगा अपने कार्याें का बोर्ड, देनी होगी जानकारी : डीसी

Thu, 22 May 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में समाधान ​शिविर में  उपायुक्त के समक्ष समस्या रखता शहर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले के सभी विभागों को अब अपने कार्याें के बोर्ड लगाकर समय सीमा, लागत व गुणवत्ता पैमाने सहित सभी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।
विज्ञापन

कोई भी विभाग अपने कार्य को लेकर सभी प्रकार की जानकारी बोर्ड पर अंकित कर साइट पर लगाएगा। वीरवार को समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की ओर से सभी विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। बता दें कि पिछले वीरवार को लगाए गए समाधान शिविर में लोगों ने यह मांग उठाई थी।
बता दें कि बुधवार को भी शहर के 11 हट्टा बाजार सड़क की जानकारी के लिए ठेकेदार की ओर से कोई भी बोर्ड नहीं लगाया गया था। लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत नगरपालिका प्रधान से की गई थी।
विज्ञापन

पालिका प्रधान रमेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। अब उपायुक्त के आदेशानुसार सभी विभाग अपने कार्याें को लेकर साइट पर एक सार्वजनिक बोर्ड लगवाएंगे जिनपर योजना, लागत, समय-सीमा, गुणवत्ता का पैमाने सहित सभी प्रकार की जानकारी देने से कार्याें में पारदर्शिता आएगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शहरवासियों ने उपायुक्त से 11 हट्टा बाजार के निर्माण कार्य की जांच के लिए एक निगरानी अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग उठाई।
शिविर में इस बार 50 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने एक-एक समस्या को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के आदेश दिए।
सरपंच एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के अनेक सरपंचों ने उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी चयन कमेटी में सरपंचों को शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सरपंचों ने कहा कि सीईओ जिला परिषद की ओर से बनाई गई कमेटी में चौकीदार, ग्राम सचिव, पटवारी व आंगनबाड़ी वर्करों को शामिल किया गया है। जबकि सरपंचों को इस कमेटी कमेटी से दूर रखा गया है। यह कमेटी योजना के पात्र लाभार्थियों की जांच कर सरकार को रिपोर्ट भेजेगी।

फोटो संख्या:52- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में समाधान शिविर में  उपायुक्त के समक्ष समस्या रखता शहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें