फोटो नंबर-04गांव जैलाफ में सूखी पड़ी पानी की टंकी। संवाद
नारनौल। जैलाफ गांव की अधिकांश टंकियों में पानी नहीं डाला जा रहा है। खारिया वाली टंकी में एक माह से ज्यादा समय से पानी नहीं आ रहा है। कैलाश पंच प्रतिनिधि के घर के पास वाली टंकी में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है।
होली वाली टंकी, जाखनी रास्ते पर चौराहे की टंकी भी सूखी पड़ी है। वार्ड पंच कुलदीप पंच, राजबाला पंच व मुकेश पंच ने बताया कि गांव की टंकियों में पानी नहीं होने से वार्ड वासियों को पानी की भारी किल्लत हो रही है।
गांव के छितरमल नंबरदार, कुलदीप पंच, राजबाला पंच, त्रिलोक चंद पंच, मुकेश कुमार पंच, सुमित्रा पंच, कैलाश, संजय, बंशीलाल, डॉ. राम सिंह पूर्व पंच, विक्रम पूर्व पंच, ललित, दिनेश के हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र गांव के सामाजिक कार्यकर्ता छाजूराम रावत ने जिला उपायुक्त के नाम सुपरिटेंडेंट को सौंपा है। संवाद