फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब आम आदमी भी सीख सकेगा मशीनों का हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी आईटीआई अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहेगी। हरियाणा सरकार के बजट 2025-26 के वादे को पूरा करते हुए आईटीआई के दरवाजे अब आम जनता के लिए भी खोल दिए गए हैं। एक नए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए स्थानीय नागरिक संस्थान की आधुनिक मशीनों और लाइब्रेरी का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


आईटीआई प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य सरकारी संसाधनों का पूरा लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अक्सर नागरिकों को तकनीकी काम सीखने या मशीनों के उपयोग की इच्छा होती है लेकिन संसाधनों के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं। अब वे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आईटीआई की वर्कशॉप का उपयोग कर सकते हैं।



कैसे उठाएं लाभ
इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो तकनीकी कौशल में रुचि रखते हैं या स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें