फोटो नंबर-06नारनौल के मोहल्ला खड़खड़ी की मुख्य सड़क पर जमा पानी में से गुजरते लोग। संवाद
नारनौल। इन दिनों यदि आप मोहल्ला खड़खड़ी से सीआईए रोड की तरफ जा रहे हैं तो थोड़ा संभल जाएं। नहीं अपना रास्ता बदल ले, क्योंकि प्रशासन की अनदेखी के चलते इस मार्ग पर करीब दस दिनों से पानी भरा है।
दस दिनों से बीच-बीच में हो रही बारिश के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से मार्ग पर पानी भरा रहता है। इस मार्ग पर पानी भरने का सबसे बड़ा कारण एक तो इसकी निकासी नहीं होना दूसरा यहां सीवर व्यवस्था ठप होना है। बारिश का पानी अगर सीवर लाइन के रास्ते निकले तो वह पूरी तरह से भरे हुए हैं।
बारिश केसाथ सीवर ओवरफ्लो होने से भी यहां पानी भरा रहता है। मोहल्ला खड़खड़ी के इस रास्ते से सीआईए रोड के पास नई बस्ती, माली टिब्बा, मोहल्ला कोलियान, खड़खड़ी व जलमहल से आगे कई गांवों के करीब पांच हजार लोग आने-जाने के लिए प्रयोग करते हैं।
वहीं मोहल्ला खड़खड़ी के स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि इस पानी के जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी फैलने का भय है, वहीं घरों से बाहर निकालना भी मुश्किल हो रहा है।