विदेश से लौटे करीब 70 नागरिकों पर स्वास्थ्य पर विभाग नजर रखे है। सभी स्वस्थ हैं। अभी तक जिले में कोरोना वायरस से आशंकित मरीज कोई नहीं हैं। दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग ऐेसे लोग के घर के बाहर होम क्वारंटीन का बोर्ड लगवा दिया है। जिससे आम लोग भी सतर्क रहें। हालांकि इसका कुछ लोगों ने विरोध किया है। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए यह किया गया है।
बता दें कि देश व प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव को लेकर सरकार हर स्तर पर कदम उठा रही है। इसके तहत पूरे जिले को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अभी तक 70 ऐसे लोग हैं जो विदेश से लौटे हैं। उन्होंने बताया कि सभी के घरों के बाहर होम क्वांटरीन का बोर्ड लगवाया गया है। इसके साथ ही ऐसे लोगों के विभाग की टीमें नजर रख रही है। सभी के हाथ में कोरोना को लेकर मुहर भी लगवाई गई है। इसके साथ ही विशेष हिदायत रखने को लेकर नोटिस भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी के स्वस्थ है। जिला अस्पताल में इससे लेकर सभी इंतजाम है। दूसरी ओर इसे लेकर डॉक्टरों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके। जीएच के अलावा निजी अस्पतालों से भी संबंध किया गया है। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पतालों के आईसीयू को प्रयोग कर सकेंगे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग की हेल्पलाइन नंबर 01282-250391 या 108 पर फोन कर सकते हैं। विभाग ने कोरोना को लेकर शव पेटी का भी इंतजाम कराया है।