फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लिए नहीं पर्याप्त नहरी पानी, सरकार राजस्थान से कर चुकी समझौता : भूप सिंह

Thu, 29 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पूर्व उप निदेशक डॉ. भूप सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार राजस्थान को पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल समझौता कर चुकी है वहीं दूसरी ओर महेंद्रगढ़ व दक्षिणी हरियाणा में अनेक जगह पेयजल तक की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मांडोला, नांगल माला, ढाढ़ोत, बलाना, मंडियाली, सोहला सहित सतनाली खंड के अनेक गांवों में लगातार भूजल स्तर गिरता जा रहा है। भूमिगत पानी के अभाव में क्षेत्र के किसान महज एक से दो घंटे की फसल में सिंचाई कर पाते हैं। इस क्षेत्र में नहरी पानी की कोई भी व्यवस्था नहीं है जिसके चलते पिछले कुछ वर्षों से भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार राजस्थान को पानी देने के लिए समझौता कर चुकी है।
सरकार को इस इलाके के गिरते भूजल स्तर पर ध्यान देना चाहिए और नई नहरों का निर्माण करना चाहिए। बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही योजना बनाकर किसानों के लिए नहरी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। यहां के कमजोर प्रतिनिधित्व के कारण इलाके के लोगों को उनके हिस्से का पानी नहीं मिल पाया है। गिरते भूजल ने किसानों के सामने खेती की चुनौती पैदा कर दी है और जिम्मेदार इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे। अगर सरकार अब भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं देती हैं तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर दयाराम, धर्मपाल, सदाराम, सुभाष, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें