महेंद्रगढ़। गांव सिसोठ में अज्ञात चोराें ने आठ किसानों के खेतों से 85 नोजल चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पूर्व पंच जगदीश ने बताया कि मंगलवार की रात को उसकी 12 नोजल, सुंदर की 13 नोजल, अनिल की 12 नोजल, सुनील की 12 नोजल, पूर्व पंच सुरेश की 12 नोजल व 80 फुट केबल, सोमवीर की 11 नोजल, पवन की 12 नोजल, रविदत्त एक नोजल अज्ञात चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिसंबर माह में सात गांवों के 40 किसानों के 500 से अधिक फव्वारा चोरी हुए थे। वहीं फरवरी माह में 10 से 12 फरवरी से तीन रातों में गांव रिवासा व कुरहाटा के करीब 20 किसानों की 246 फव्वारा नोजल चोरी कर ले गए थे। किसान हर बार पुलिस को शिकायत देते रहे हैं लेकिन पुलिस केवल मामला दर्ज करने तक सिमटी है। किसी भी वारदात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है तथा न की कोई गिरफ्तारी इस मामले में अभी तक हो पाई है।