फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बायल में लाखों रुपये की लागत से बने जोहड़ में पानी नहीं

Wed, 29 Jul 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 3पानी के अभाव में सूखा पड़ा बायल का जोहड़।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर के गांव बायल में लाखों रुपये की लागत से एक जोहड़ का निर्माण किया गया है। इसमें अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। पानी के अभाव में यह जोहड़ अनुपयोगी बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में निराशा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से जोहड़ तक जल्द पानी पहुंचाने की मांग की है। उनका कहना है कि पानी आने से पशु-पक्षियों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। इससे पेड़-पौधों को भी लाभ होगा। वर्षभर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीणों के अनुसार, जोहड़ में पानी रहने से भूजल स्तर में सुधार होगा। आसपास के क्षेत्र में भूमि जल रिचार्ज होने में भी मदद मिलेगी। मलखान सिंह, मुंशी सिंह भाटी, सवाई सिंह और हवाई सिंह ने करोड़ों रुपये की जल संरक्षण योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की अपील की। ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें